बोड़ला – अनिता ध्रुव एक ऐसी अधिक्षिका है जो किसी से भी नहीं डरती | शासन , प्रशासन और मीडिया की भी कोई परवाह नहीं करने वाली का दूसरा नाम है अनिता ध्रुव |जी हाँ आज हम अपने पाठकों को एक ऐसे शक्स के बारे में बता रहे हैं जो अपने जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह तो है ही साथ ही वह किसी की परवाह भी नहीं करने वाली कर्मचारी है |मामला ग्राम चिल्फी का है | मामला बताने से पहले हम आपकों ग्राम चिल्फी के बारे में बता दे कि यह एक ग्राम पंचायत है जो जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आता है | रायपुर – जबलपुर राष्ट्रीय मार्ग के किनारे स्थित यह ग्राम अपने जनपद पंचायत बोड़ला से लगभग 25 किलोमीटर एवं अपने जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |मामला कल दिनांक 25 जुलाई 2026 का है | सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम जब अपने सामान्य दौरे में छात्रावासों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए ग्राम चिल्फी स्थित प्री मेट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास पहुची तो उसने देखा की वहाँ पदस्थ अधिक्षिका छात्रावास से नदारत थी | छात्रावास में मौजूद छात्राएं भगवान् भरोसे छोड़ दी गई थी | जब हमारे द्वारा मोबाइल फोन से अधिक्षिका से बात की गई तो उसने कहा कि वह किसी काम से अपने गृह ग्राम बहनाखोदरा आई है | जब हमारे द्वारा यह कहा गया कि यहाँ की छात्राओं को देखने वाला कोई नहीं है तो उसने कहा कि मैं अपना निजी काम निपटा के डेढ़ – दो घंटे में वापस छात्रावास आ जाऊँगी | हमारे द्वारा यह पूछनें पर क्या इस संबंध में आपने अपने उच्चाधिकारी सहायक आयुक्त पटेल से अनुमति ली है या उन्हें अवगत कराया है तो उसका जवाब नहीं में था |जब हमारें द्वारा यह कहा गया कि ठीक है आप डेढ़ – दो घंटे में ही आ जाईये तो उसके द्वारा हाँ कहा गया | डेढ़ – दो घंटे के बाद वापस नहीं आकर वापस आने में असमर्थता जता दी गई | सवाल यहाँ पर यह उठता है कि जो अधिक्षिका अपनी मर्जी से छात्रावास से नदारत रहती है , अपने उच्चाधिकारी को इस संबंध में जानकारी देना जरूरी नहीं समझती और मीडिया की भी कोई परवाह नहीं करती तो उसका रवैया गरीब एवं कमजोर घर के छात्राओं से एवं उनके पालकों और अभिभावकों से कैसा रहता होगा ? यह सोचने वाला पहलू है | साथ ही उसका यह रवैया यह सोचने को मजबूर कर रहा है कि उसे किसका संरक्षण प्राप्त है जिससे वह स्वेच्छाचारी है ?हद तो तब गई जब यह बात सामने आई कि यहाँ पदस्थ महिला नगर सैनिक भी अपने कार्य स्थल से नदारत है | महिला नगर सैनिक का नाम भावना मेरावी बताया गया | इस तरह से अधिक्षिका एवं महिला नगर सैनिक दोनों अपने कार्यस्थल से नदारत रही |Post navigationछात्र अधिकार पदयात्रा हुआ संपन्न | अनाधिकृत व्यक्ति कार्य कर रहा है पटवारी कार्यालय में | पटवारी लीलक राम साहू की विचित्र लीला |