बेमेतरा 26 जुलाई 2025 । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 26 जुलाई 2025 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 297.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थानखम्हरिया में 423.8 मि.मी. तथा न्यूनतम 205 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 233.4 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 318.3 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 298.8 मि.मी., देवकर तहसील में 285.5 मि.मी, वर्षा दाढ़ी तहसील मे 356.1 मि.मी., वर्षा भिंभौरी तहसील में 225 मि.मी. एवं साजा तहसील में 330.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। Post navigationअमरकंटक बना भक्ति, सेवा और सहयोग का तीर्थ, बोल बम के जयकारों से गूंज रही घाटियाँ नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर 2025 : सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित, अधिकतम प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य