कबीरधाम – आज दिनांक 10 /2 /2025 को को ग्राम बंदौरा में श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ एवं राम कथा के भव्य आयोजन का समापन हुआ |ज्ञातव्य है कि ग्राम बंदौरा जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत है जो जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरझिटी के समीप है | लगातार 9 दिन तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही |प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें आसपास एवं दूरस्थ ग्रामों के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया | इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया | श्रद्धालुओं द्वारा इसकी भूरी – भूरी प्रशंसा की गई |Post navigationमतदान दल के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 09 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कबीरधाम: नगरीय निकाय चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, मतदाताओं में उत्साह