कवर्धा – वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी का कार्यालय लिपिक एवं भृत्य की कमी के चलते अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहा है |जिला मुख्यालय कवर्धा शहर से लगा हुआ ग्राम गोठिया स्थित है | इस ग्राम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी का कार्यालय स्थित है | वर्तमान में यहां लिपिक एवं भृत्य का पद रिक्त है जिससे कार्यालय को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यालय में भृत्य के नहीं होने से कार्यालय का साफ सफाई संबंधी काम प्रभावित होता है | साफ सफाई संबंधी कार्य कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने हाथों से करने को मजबूर हैंयहां का लिपिक शैलेंद्र भदोरिया जो सहायक वर्ग 03 के पद पर पदस्थ है | वह वर्तमान में कवर्धा शहर स्थित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी ( कृषि ) में संलग्न होकर कार्य कर रहा है , जिससे उसके मूल कार्यालय में अनेक परेशानियां होती है उससे यह विभाग जूझ रहा है |लिपिक भदौरिया कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी ( कृषि ) कवर्धा में विगत आठ वर्षो से लगातार जमा हुआ है | इतने लंबे समय तक इस लिपिक के संलग्नीकरण में जमे रहने के बावजूद किसी भी जिम्मेदार एवं उच्च अधिकारी ने उसे उसके मूल कार्यालय में भेजना उचित नहीं समझा | ना जाने किन कारणों से लिपिक भदौरिया अपने विभाग के उच्चाधिकारियों का प्रिय एवं कृपापात्र बना हुआ है ?वरिष्ठ कृषि विकास कार्यालय में 23 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कार्यरत हैं परंतु दो पद रिक्त भी है | इसी तरह इस कार्यालय में दो पद तकनीकी सहायक के खाली हैं | अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए इस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं | Post navigationअनाधिकृत व्यक्ति कार्य कर रहा है पटवारी कार्यालय में | पटवारी लीलक राम साहू की विचित्र लीला | राजीव गाँधी सेवा केंद्र बना निजी आवास | एक शासकीय भवन का बेजा इस्तेमाल | मामला ग्राम जेवड़न कला का |