बोड़ला – अनाधिकृत व्यक्ति को पटवारी कार्यालय में कार्य करते हुए देखा गया | जी हाँ आज हम आपको एक ऐसी जानकारी दे रहे है जो पटवारी के कार्यों को संदिग्ध एवं अनुचित बता रहा है |दिनांक 25 जुलाई 2026 को ग्राम राजानवागाँव स्थित पटवारी मुख्यालय में जो दृश्य देखने को मिला वह आश्चर्य में डालने वाला था |हम सबसे पहले आपको ग्राम राजानवागाँव के बारे में बता दे | यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला का एक ग्राम पंचायत है | यह ग्राम जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 10 – 12 किलोमीटर की दूरी पर है साथ ही यह ग्राम कवर्धा – भोरमदेव मार्ग के किनारे स्थित है |उक्त दिनांक को ग्राम के पटवारी मुख्यालय में वहाँ पदस्थ पटवारी की अनुपस्थिति में वहाँ एक युवक कुर्सी में बैठकर कुछ कार्य कर रहा था | हमारे द्वारा जब उसका परिचय पूछा गया तो उसने अपना उपनाम ( सरनेम ) चौरिया बताया | जब उससे उसके पद के बारे में पूछा गया तो वह अपना कोई पद नहीं बता पाया | उक्त युवक ने पूछनें पर बताया कि यहाँ लीलक राम साहू नामक पटवारी पदस्थ है |हमारा अगला सवाल उसके आय को लेकर था कि जब तुम यहाँ बैठकर कार्य कर रहे हो तो तुम्हें कितना पारिश्रमिक ( वेतन ) मिलता है और उसे कौन देता है ? इन सवालों को हमारे द्वारा दो – तीन बार पूछनें पर भी उस युवक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया |आम लोगों में इन बातों को लेकर चर्चा रहती है कि पटवारी इस तरह अनाधिकृत व्यक्ति से क्यों काम कराते हैं ? क्या काम कराते हैं ?अनाधिकृत व्यक्ति गोपनीय एवं शासकीय दस्तावेजों को पैसों की लालच में आकर कभी भी किसी को बेच सकता है साथ ही गोपनीयता भंग होती है सो अलग | यह एक गंभीर एवं विचारणीय पहलू है |Post navigationनदारत थी छात्रावास अधिक्षिका | बेखौफ रहती है अधिक्षिका अनिता ध्रुव | अपने कार्य स्थल से नदारत मिली महिला नगर सैनिक भावना मेरावी | कर्मचारीद्वय की मनमानी का उदाहरण है यह मामला | लिपिक एवं भृत्य की कमी से जूझ रहा है वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी का कार्यालय | अंगद के पैर की तरह विगत आठ वर्षो से अनुविभागीय अधिकारी ( कृषि ) के कार्यालय में जमा हुआ है लिपिक शैलेंद्र भदौरिया |