कवर्धा – आज समाज कल्याण विभाग का जिला कार्यालय अपराह्न एक बजे बंद मिला । कार्यालय के बाहर हितग्राही लगभग एक घंटे तक इंतज़ार करते रहे । कार्यालय पहुँचने वालों में चार दिव्यांग भी थे | जिला मुख्यालय कवर्धा से बहुत दूर के ग्रामों से आये हुए थे | सुपर समर्थन की चिट्ठी ने जब कार्यालय प्रमुख से मोबाइल फोन से बात की तो विभाग प्रमुख अभिलाषा पंडा जो उप संचालक के पद पर पदस्थ है द्वारा कर्मचारी भेजकर ताला खुलवाया गया।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।