मुंगेली, 24 अगस्त 2025 । जिले में गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए “गौ सेवा संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

गौ चौपालों के माध्यम से घुमंतू पशुओं की व्यवस्थापन, एक गाय गोद लेने, गौ मित्र बनाने तथा गौ सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे फसल हानि, सड़क दुर्घटना, जन-धन की हानि रोकने के साथ-साथ निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों में अब तक 100 से अधिक गौ चौपाल आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे 4 हजार से अधिक गौ सेवा मित्र तैयार हुए हैं। लगभग 3 हजार गायों की ईयर टैगिंग की गई है और 800 गायों को रेडियम बेल्ट लगाई गई है। साथ ही, 130 से अधिक लोगों ने गायों को गोद भी लिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर गौ सेवा एवं संरक्षण में सहयोग दें, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाएं रोकी जा सकें और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed