मुंगेली, 10 जून 2025 । अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत एनसीडीसी रायपुर द्वारा जिले के प्राथमिक सहकारी समितियों व पैक्स हेतु 09 मई को जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की 56 प्रमुख पहलों और एनसीडीसी की योजनाओं, क्रियाकलापों एवं वित्त पोषण पर चर्चा की गई।कार्यशाला में सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी संतोष ठाकुर, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक आर.के. गेंदले एवं आर डी केशरवानी तथा एनसीडीसी से शुभम साहू मौजूद रहे। इस दौरान समस्त समितियों को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का सुलभ प्रयोग करने के साथ ही योजनाओं के अंतर्गत युवा सहकार, एआईएफ, एफपीओ, एएमआई, पीएमएफएमई, एएचआईडीएफ, एनएलएम आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान सहायक आयुक्त सहकारिता ने सहकारी समितियों को विभिन्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने, केसीसी कार्डधारी किसानों की संख्या में वृद्धि करने, माइक्रो एटीएम के माध्यम से लेनदेन को प्रोत्साहन करने, सीएससी के कार्यों में प्रगति लाने तथा अधिकाधिक किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। Post navigationजनदर्शन: समितियों में खाद-बीज समस्या को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार आरटीई पोर्टल प्रशिक्षण सम्पन्न: निजी विद्यालयों में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने दिशा-निर्देश