कबीरधाम – ग्राम दशरंगपुर में मातर में पहुंचे यादवो की टोली ने न्यूज पोर्टल सुपर समर्थन की चिट्ठी से चर्चा करते हुए बताया कि वे ग्राम दशरंगपुर में हुए मातर में अपनी पारम्परिक कला का प्रदर्शन करने पहुँचे थे | ज्ञातब्य हो कि यह ग्राम नगर पंचायत पांडातराई के करीब है एवं जनपद पंचायत पंडरिया के अंतर्गत है | टोली के प्रमुख रामबिहारि यादव ने बताया कि वे और उनके दल के सदस्य विगत तीस वर्षो से अपनी पारम्परिक कला का प्रदर्शन करते आ रहे हैं | दल के सभी सदस्य अपनी पारंपरिक वेशभूषा में थे और सभी के हाथ में लाठी थी | किसी ने एक लाठी पकड़ा था तो किसी ने दो लाठी पकड़ा था | बारी – बारी से दल का हर सदस्य ऊँची आवाज में दोहे का उँचारण कर रहा था | लड़की का श्रृंगार किये (परी बनके)तीन युवक आकर्षक शैली में नाच रहे थे | पारम्परिक वेशभूषा में सभी आकर्षक नजर आ रहे थे | दल में सभी उम्र के सदस्य थे | बच्चे, नवयुवक एवं बूढ़े सदस्यों की मौजूदगी से एक संयुक्त परिवार का एहसास हो रहा था |Post navigationकबीरधाम जिले में 11 फरवरी को नगरीय निकायों का मतदान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश