मुंगेली, 17 फरवरी 2026 । समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशामुक्ति केंद्र) द्वारा शासकीय हाई स्कूल सेमरचुवा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं उसके सामाजिक, मानसिक और शारीरिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।कार्यक्रम में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं नशामुक्ति केंद्र के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, नशामुक्ति केंद्र के अधीक्षक शत्रुहन साहू सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। Post navigationमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और सफलता का संदेश कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा