दुर्ग | नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम/उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण का कार्य जिले में प्रभावशील है तथा नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन होना प्रस्तावित है। आगामी निर्वाचन से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हेतु जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सु ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक-21 शिकायत सेल में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  लता युगल उर्वशा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।  सुवर्षा राव सहायक ग्रेड-02,  रीतु राजपूत सहायक ग्रेड-02 एवं  कृति रामटेके सहायक ग्रेड-03 को सहायक एवं  नन्दु निर्मलकर भृत्य को डाक रनर का दायित्व सौंपा गया है। नियुक्त किए गए सभी कर्मचारीगणों को प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करने कहा गया है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed