दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कार्यभार संभालते ही आज आलसुबह नये आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्रमिश्रा,शोएब अहमद,एमएमयू कुणाल, राहुल व टीम के साथ वार्ड 21 पुजारी तलाबसाफ सफाई व्यवस्था सहित छठ पूजा से पहले तालाबो की साफ सफाई की स्थितिका निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए निर्देश दिये और नागरिको से अपील की वे तालाबो को साफ रखने में निगम की मदद करें। तालाबो में पूजन सामग्री विसर्जित न करें। उन्होंने निरीक्षणके मौके पर बोले कि छठ महापर्व के दौरान एक स्वच्छ एवं साफ़ वातावरण मेंश्रद्धालु पूजा करने को मिले।नगर निगम स्वास्थ्य विभाग पूरी टीम मुस्तैदी के साथ कार्यों का निष्पादन करे। सभी अपने-अपने संबंधित जोन मेंसफ़ाई अभियान को प्राथमिकता के साथ मॉनिटिंग करे।आयुक्त बोले अगले 24घंटों के भीतर सभी चिन्हित छठ तालाबो की संपूर्ण सफ़ाई सुनिश्चितकरें।नये आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान छठव्रतियों के साथ-साथ लाखों श्रद्धालु छठ घाटों पर भगवान भास्कर को अघ्र्यदेने के लिए जुटते हैं। इसके लिए निगम स्तर से साफ सफाई व्यवस्थाओं कीतैयारियां की जा रही है।Post navigation9 नवंबर के पहले गिरदावरी सत्यापन का कार्य पूर्ण करायें -कलेक्टर सुश्री चौधरी वोरा बराईपारा काली मंदिर पहुंच किये शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना