अम्बिकापुर| वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि डाक विभाग के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा पेंशनधारकों का डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) बनाया जायेगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में डाकघरों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का शुल्क मात्र 70 रूपये है। डाक विभाग द्वारा सरगुजा जिले के सभी गांव, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर शिविरों के माध्यम से पेंशनधारकों का माह अक्टूबर से जनवरी-2025 तक के महीनों में वृहद स्तर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु संबंधित पेंशनधारक अपने नजदीकी डाकघर तथा मोबाईल नंबर +91-8881110123 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।