अम्बिकापुर | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2024 के लिए रिटर्निंग अधिकारी (नगर पालिका) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (नगर पालिका) नियुक्त किया गया है।

जिसमें नगर पालिक निगम अम्बिकापुर हेतु अपर कलेक्टर सरगुजा रिटर्निंग अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर अम्बिकापुर  राम सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर  फागेश सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर अम्बिकापुर  देव सिंह उइके एवं आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर  डी.एन. कश्यप को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार नगर पंचायत सीतापुर हेतु रिटर्निंग अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार सीतापुर  तुषार मानिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीतापुर  ओम प्रकाश शर्मा होंगें।

वहीं नगर पंचायत लखनपुर हेतु रिटर्निंग अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार लखनपुर दीप्ती जायसवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी लखनपुर  विद्या सागर चौधरी को नियुक्त किया गया है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।