बिलासपुर। जिले में पुलिस ने नशे के एक बड़े सौदागर को गिरफ्तार किया है, जो ट्रक ट्रांसपोर्ट के जरिए अफीम की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने तस्कर से 2 किलो अफीम, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है, और ट्रक समेत कुल 60 लाख रुपये का माल बरामद किया है। यह तस्करी गुमला (झारखंड) से छत्तीसगढ़ होते हुए भुसावल (महाराष्ट्र) तक अफीम सप्लाई करने की योजना के तहत की जा रही थी।

बिलासपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध ट्रकों के जरिए बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी हो रही है। इसके बाद, पुलिस ने हाइवे पर अपने जांच अभियान को तेज कर दिया। इसी दौरान पाराघाट टोलप्लाजा के पास मस्तूरी पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। ट्रक की तलाशी में 2 किलो अफीम बरामद हुई, जो तस्करी के लिए छिपाकर रखी गई थी।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रक में लोहे का पाइप लोड किया गया था और यह ट्रक झारखंड से सूरत (गुजरात) जा रहा था। ट्रक में अफीम की तस्करी का जिम्मा गग्गू बुआ (अमृतसर) निवासी नवनूर सिंह को सौंपा गया था।

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अब तस्करी के अन्य स्रोतों और जुड़े हुए अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed