बेमेतरा । बेमेतरा के साजा विधानसभा क्षेत्र में 13 अक्टूबर को एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया, जिसमें विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू पर आदिवासी युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। दशहरा उत्सव के बाद ग्राम चेचानमेटा में विधायक के बेटे और आदिवासी युवक मनीष मंडावी के बीच विवाद हुआ।

 आदिवासी युवक ने 14 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई कि कृष्णा साहू ने उसे गाली दी, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आदिवासी समाज ने विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साजा थाना प्रभारी और SDM को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने 15 अक्टूबर को SC, ST एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। विधायक के बेटे कृष्णा साहू ने 16 अक्टूबर को आदिवासी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed