रायपुर |अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार  चरणजीत सिंह ने आज जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान मिशन संचालक  जय जैन, अतिरिक्त मिशन संचालक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, सीईओ एलिस लकरा, प्रशासनिक अधिकारी जायसवाल, एसपीएम  राजन सोनी सहित अन्य अधिकारी उनके साथ थे।

अतिरिक्त सचिव  चरणजीत सिंह ने राजनांदगांव जनपद के ग्राम पंचायत अंजोरा में 75 महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को अवलोकन किया तथा इससे हो रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम अंजोरा में गणेशा हर्बल गुलाल यूनिट में पीपीपी मॉडल के तहत समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे|

गुलाल, रोली, चंदन, कुमकुम, पूजन सामग्री के साथ ही व्यापक स्तर पर किए जा रहे पैकेजिंग यूनिट को देखा। वे जय बाबा कुटी स्वसहायता समूह एवं सखी संकुल संगठन की महिलाओं से रूबरू हुए। समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार मिल गया है और अच्छी आमदनी मिल रही है।

अतिरिक्त सचिव सिंह ने पदुमतरा में समूह के उत्पादों का अवलोकन किया। संकुल अध्यक्ष ने बताया कि संकुल गठन से अब तक 1 करोड़ 18 लाख रूपए का शुद्ध लाभ एवं विगत विŸाीय वर्ष में 30 लाख रूपए की आय हुई है।  सिंह ने प्रत्येक परिवार को समूह के माध्यम से आजीविका से जोड़े की बात कही।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed