बेमेतरा, 14 जून 2025 । विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बेमेतरा एवं जिला चिकित्सालय बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सह-अध्यक्ष रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, एवं रेडक्रॉस जिला संगठक के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में कुल 33 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर के साथ-साथ समाजसेवियों और रक्तमित्रों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज के सभी वर्गों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।