बेमेतरा, 14 जून 2025 । जल-वन-जन “एक प्राकृतिक बंधन अभियान” के अंतर्गत जन जागरूकता बढ़ाने हेतु 16 जून (सोमवार) को बेमेतरा जिले के सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में पदयात्रा/रैली का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान जल, वन एवं जन के परस्पर संबंध और संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

जिला स्तर पर यह पदयात्रा प्रातः 7.00 बजे जय स्तंभ चौक, बेमेतरा से प्रारंभ होगी। रैली के समापन पर जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, छात्र, स्वंयसेवी संगठन एवं विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नगरीय प्रशासन, शिक्षा, वन, जल संसाधन,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, यातायात, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोजन स्थल पर समय से उपस्थित रहकर निर्धारित कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि अभियान का संदेश व्यापक स्तर तक पहुँच सके।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।