मुंगेली, 09 अक्टूबर 2025 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार द्वारा आमलोगों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन एवं महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन मासिक पत्रिका में दी जाती है। इन योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने और उन्हें योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज विकासखण्ड मुंगेली के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मासिक पत्रिका जनमन का आमलोगों को वितरण किया गया। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। आमलोगों को शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी इन्हीं मासिक पत्रिकाओं व ब्रोसर के माध्यम से मिलती है। आमजनों ने जनमन पत्रिका प्राप्त कर कहा कि इसमें शासन की नई-नई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। उन्होंने पत्रिका को उपयोगी बताया और अन्य लोगों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही।इसी के साथ ही जिला ग्रंथालय में विद्यार्थियों को जनमन पत्रिका वितरण किया गया। राजेन्द्र साहू सहित अन्य विद्यार्थियों ने पत्रिका की सराहना करते हुए बताया कि इस पुस्तिका में शासन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी अद्यतन जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी गई है। इसे पढ़ने से न केवल शासन की नीतियों और कार्ययोजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षा जैसे पी.एस.सी., व्यापम जैसी राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए जनमन पत्रिका को उपयोगी बताया। Post navigationहेपेटाइटिस के प्रति जन-जागरूकता के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रजत महोत्सव वर्ष: जिला जेल में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन