दुर्ग: महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग, जुनवानी भिलाई) में सीधे या पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है।

नियुक्ति के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र नेवई भाठा-05 (उड़ियापारा वार्ड क्रमांक 32) में कार्यकर्ता और नेवई भाठा-04 (वार्ड क्रमांक 33) में सहायिका की भर्ती की जाएगी।

आवेदन की पात्रता:

आयु: आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है। (अनुभवी कार्यकर्ता को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।)

निवासी: आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।

शैक्षणिक योग्यता: सहायिका पद के लिए न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

विशेष प्राथमिकताएं:

अनुभवी कार्यकर्ता, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति/जनजाति परिवार की महिलाएं, विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिलाएं और कन्या आश्रम में अध्ययन करने वाली महिलाएं अतिरिक्त अंक प्राप्त कर सकती हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:

जिन कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं को अनियमितता के कारण पूर्व में बर्खास्त किया गया है, उनके आवेदन अमान्य होंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद मानसेवी और अशासकीय है, जिसमें केन्द्र और राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।

आवेदिका से अनुरोध है कि आवेदन पत्र अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed