सहसपुर लोहारा – किसानों को विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई | ग्राम दनिया खुर्द में क्षेत्र के किसानों को किसान कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी क्षेत्र के जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा की उपस्थिती में दिया गया |ग्राम दनिया खुर्द जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत आता है | अपने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से इस ग्राम की दूरी लगभग नौ किलोमीटर है |केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया धन धान्य कृषि योजना, फसल बीमा, अगली फसल चना की बुआई हेतु मिट्टी परीक्षण, कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य सभी योजना की जानकारी क्षेत्र के किसानों को दी गई |इसमें सबसे खास बात यह रही कि जिन किसानों ने फसल बीमा कंपनी में अपनी शिकायत दर्ज की हैं उन प्रभावित किसानों के खेतों में किसानों एवं क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के साथ दिनेश विश्वकर्मा ने पहुँचकर निरीक्षण किया |इस दरमियान दिनेश विश्वकर्मा के साथ उनके क्षेत्र के किसान शत्रोहन राजपूत, बुधराम साहू, तुलाराम साहू, गंगाराम पटेल, फ़ागुराम साहू, आनंद पटेल, नेतराम पटेल, धीरज पटेल, संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |Post navigationपक्की सड़क की मांग वनांचल में स्वास्थ्य की नई किरण: तरेगांव जंगल में 115 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति सरकार की संवेदनशील पहल