कोरबा, 01 नवंबर 2025 । जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन घंटाघर ओपन आडिटोरियम परिसर में 02 नवंबर से 04 नवंबर तक किया जा रहा है। राज्योत्सव का शुभारंभ 02 नवंबर को शाम 7 बजे वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, सभापति नगर पालिक निगम कोरबा नूतन सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल और पार्षद वार्ड क्र.24 बुधवारी-02 पंकज देवांगन उपस्थित रहेंगे।राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। राज्योत्सव में प्रतिदिन स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सायं 4 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में 02 नवंबर को शाम 07 बजे से जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी, 03 नवंबर को लोक गायिक अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। 04 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें अरूण जैमिनी, हास्य कवि चिराग जैन, कवि शशिकांत यादव, श्रद्धा शौर्य, देवेन्द्र परिहार, हीरामणी वैष्णव शामिल होंगे। तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कलाकारों द्वारा देशभक्ति छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन की प्रस्तुति भी दी जायेगी। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी में विकास की झलक नजर आएगी। छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं सेल्फी जोन समारोह के आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने आम नागरिकों से अपील की है कि राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठायें। Post navigationकोरबा ब्लॉक के ग्राम चूइयां एवं इमलीछापर में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने उपभोक्ता जागरूकता शिविर का किया आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के अवसर पर 02 से 04 नवंबर को तीन दिवसीय कवर्धा में भव्य राज्योत्सव का होगा आयोजन