बेमेतरा, 20 नवंबर 2025 । स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में जिला वासियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जिला अस्पताल बेमेतरा में 21 नवम्बर शुक्रवार को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है, बेमेतरा के नगरिकों की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आमजन को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित है, जिसमें बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सेवाएँ प्रदान करेगी। शिविर प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराने के उद्देश्य से ही आयोजित इस शिविर में क्षेत्र वासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा लाभ प्राप्त होगी, इस कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन कलेक्टर रणबीर शर्मा व सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन पर आयोजित किया जा रहा है ससीएमएचओ ने बताया कि शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी) तथा बच्चेदानी के मुख के कैंसर की जांच (पेप स्मीयर) जैसी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। जिले के सभी विकासखंडों से चिन्हित संभावित कैंसर मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें आवश्यक उपचार व्यवस्था एवं सतत् फॉलोअप से जोड़ा जाएगा। सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य कैंसर के शुरुआती लक्षणों के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना है। चिकित्सकों के अनुसार स्तन में गांठ, मुंह में अल्सर, लगातार खांसी, थकान, वजन में कमी, खून की कमी, गले में गांठ, निगलने में कठिनाई तथा असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण कैंसर के संकेत हो सकते हैं, जिनकी अनदेखी न करने की अपील की गई है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ अवश्य लें और समय पर जांच कर निरोगी जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएँ।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।