
कवर्धा – एक ऐसा सामाजिक भवन जो आज अर्धनिर्मित हालत में है और अपने पूर्ण निर्माण की बाट जो रहा है |
जी हाँ आज हम आपको एक ऐसे सामाजिक भवन के निर्माण के बारे में बता रहे है जो ग्राम जोराताल में अर्धनिर्मित हालत में खड़ा है | सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि यह ग्राम एक ग्राम पंचायत है और यह जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत आता है | ग्राम जोराताल जिला मुख्यालय कवर्धा से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |
सुपर समर्थन की चिट्ठी की टीम जब इस ग्राम में पहुँची तो उसने देखा कि जोराताल – रवेली मुख्य मार्ग के किनारे एक अर्धनिर्मित भवन है | हमारे द्वारा जब इस संबंध में वास्तविकता जानने का प्रयास किया गया तो निर्माण से संबंधित कई बातें सामने आई जो चौकाने वाली हैं |
ग्राम में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना परिचय देते हुए बताया कि उसका नाम दुखीराम पटेल है और वह अपने समाज का पूर्व अध्यक्ष है | मेरे पीछे जो अर्धनिर्मित भवन दिखाई दे रहा है वो हमारा ( पटेल ) सामाजिक भवन है | जानकारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उसने बताया कि क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चुनाव के समय आर्थिक मदद के रूप में दस लाख रुपए देने की बात कही थी और उनके द्वारा दिया भी गया | परंतु यह राशि मंडी बोर्ड को दी गई जिस वजह से यह राशि हमें प्राप्त नही हुई और आज तक भी वह राशि हमें नहीं मिली है | मंडी बोर्ड ने भी राशि प्राप्त हो जाने के बाद निर्माण काम को आगे नही बढ़ाया | यह भवन लगभग एक साल से अधूरा पड़ा है | आज हम हर माह अपने समाज के प्रत्येक परिवार से सौ रुपए लेकर राशि इक्कठा करते हैं ताकि इस भवन को पूरा बना सके |





