बेमेतरा, 13/03/26 । जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा जिला स्तरीय गौधाम योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत केवतरा में किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जिला बिलासपुर के ग्राम कोनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से योजना का शुभारंभ किया जाएगा।मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जिलों के किसानों से संवाद कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में परिचर्चा भी करेंगे।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निम्न जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी —दीपेश साहू, विधायक बेमेतराईश्वर साहू, विधायक साजाप्रहलाद रजक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्डकल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष, जिला पंचायत बेमेतराजितेंद्र साहू, अध्यक्ष, जनपद पंचायत साजाअजय साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधितथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकआप सभी की उपस्थिति कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामयी बनाएगी।स्थान: ग्राम पंचायत केवतरा, विकासखंड साजा, जिला बेमेतराआयोजक: जिला प्रशासन बेमेतरा Post navigationकिसानों की आय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: 22वीं किस्त किसानों के खातों में हस्तांतरित