कोरबा,17 मार्च 2026 । कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय ने समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने संपूर्णता अभियान अंतर्गत सम्बंधित विभागों को दिये गए इंडिकेटर में दो सप्ताह के भीतर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के बैठक में निगमायुक्त पांडेय ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुधन विभाग, कृषि,शिक्षा विभाग को संपूर्णता अभियान के अंतर्गत संकेतकों को दो सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उठाव में प्रगति लाने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। निगमायुक्त ने किसान पीएम सम्मान निधि, ऐग्रिस्टेक पोर्टल में किसानों की एंट्री, केसीसी की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारी को जनपद सीईओ,ग्राम पंचायत से समन्वय कर प्रगति के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सीएमएचओ को आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, व्यवन्दन कार्ड, एचआरपी का समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बैठक में अपार आईडी, रेडी टू ईट, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, धरती आबा,पीएम जनमन योजना और स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निगम आयुक्त पांडेय ने प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार आयोग, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों को निराकरण के निर्देश दिये। बैठक में तहसीलदारो और नगरीय निकायों के सीएमओ के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण के निर्देश दिये गए।

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed