बोड़ला – एक शासकीय भवन का अनुचित उपयोग किया जा रहा है | मामला ग्राम जेवड़न कला के राजीव गाँधी सेवा केंद्र से जुड़ा है |

ग्राम जेवड़न कला जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आता है | कवर्धा – राजनांदगाँव मुख्य मार्ग के किनारे स्थित ग्राम भागुटोला से यह ग्राम महज एक किलोमीटर और जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग सात या आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यहाँ स्थित राजीव गाँधी सेवा केन्द्र में वर्तमान में एक परिवार निवास कर रहा है |

सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम अपने सामान्य दौरे में जब ग्राम पहुची तो उसने देख कि ग्राम में स्थित शासकीय भवन राजीव गाँधी सेवा केन्द्र में एक परिवार निवास कर रहा है | उस परिवार के बारे में जब हमारे द्वारा जानकारी जुटाई गई तो ये बातें सामने आई कि यह एक यादव परिवार है जो पूर्व में प्रसिद्ध मन्दिर भोरमदेव के समीप स्थित ग्राम रजपुरा में रहता था | विगत पाँच – छः वर्षों से आजपर्यंत यह परिवार यहाँ रह रहा है | इतनी लंबी अवधि हो जाने के बावजूद किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि या अधिकारी – कर्मचारी ने यह जानने की कोशिस नहीं कि यह परिवार एक शासकीय भवन में कैसे रह रहा है और खाली करवाने का भी प्रयास नहीं किया गया |

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed