कवर्धा – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के जिला कमेटी सदस्य कामरेड शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि पंजाब राज्य के जालंधर शहर के शहीद यादगार भवन में दिनांक 20 एवं 21 सितंबर को अखिल भारतीय किसान महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन किया गया था।यहाँ पर यह उल्लेखनीय है कि पंजाब राज्य का यह शहर एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक शहर है। इस राज्य के किसान अपने अधिकारों को लेकर बहुत अधिक जागरूक है। यहाँ किसानों का संगठन बहुत अधिक ताकतवर भी है। यहाँ के किसान अपने कृषि कार्य में आधुनिक पद्धति का इस्तेमाल करते हुए बहुत अधिक मेहनती हैं।उक्त अधिवेशन में 23 राज्यों के 870 प्रतिनिधि सदस्यों की उपस्थिति थी। सम्मेलन में अखिल भारतीय किसान महासभा का पुनर्गठन किया गया। 157 सदस्यों को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब सहित देश के अन्य राज्यों से आये सैकड़ों महिला किसानों की सहभागिता वाकई काबिले तारीफ थी। जिला कबीरधाम के कवर्धा शहर से कामरेड सुजीत गुप्ता को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया। इनके इस नियुक्ति से जिला कबीरधाम के किसानों को राष्ट्रीय स्तर में पहचान मिली है और बधाईया देने वालो का तांता लगा हुआ है।Post navigationकृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा