बोड़ला – अमानवीय तरीके से संचालित किया जा रहा है आंगनबाड़ी केंद्र को | दिनांक 05/10/2026 को यह देखा गया कि ग्राम जैतपुरी में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर ताला लगा हुआ है |सबसे पहले हम अपने पाठकों को ग्राम जैतपुरी के बारे में बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय कवर्धा से इस ग्राम की दूरी लगभग 10 – 12 किलोमीटर है | यह ग्राम पहाड़ के किनारे बसा हुआ है |सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम को जब अपने विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिली कि ग्राम जैतपुरी के आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों की मौजूदगी में बाहर से ताला लगाकर उन्हें पोषण और शिक्षा दी जा रही है तो टीम सच्चाई जानने वहाँ पहुँची तो पाया कि खबर सौ प्रतिशत सही है | सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र जैतपुरी 02 में बाहर से ताला लगा हुआ है | फिर हमारे द्वारा वहाँ मौजूद महिला कर्मचारी से जानकारी जुटाई गई तो उसने बताया कि यहाँ पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम प्रेमा साहू है | जब हमारे द्वारा उसकी मौजूदगी के संबंध में सवाल किया गया तो सहायिका ने कहा कि उक्त कार्यकर्ता अभी यहाँ नहीं है और वह मीटिंग हेतू कवर्धा गई है | सहायिका ने अपना नाम कमला पटेल बताया |वहाँ मौजूद बच्चों को परेशानी की हालत में देखा गया | बच्चों के पोषण की वास्तविक जानकारी से दूर रखने के एक हथकंडे के रूप में भी इसे देखा जा सकता है | ऐसी स्थिति में यह जानना कठिन हो जाता है कि आज केंद्र में कितने बच्चों की उपस्थिति है ? उन्हें गरम भोजन में क्या मिला है और कितना मिला है ? साथ ही भययुक्त वातावरण छोटे बच्चों के बाल मस्तिष्क पर गलत प्रभाव डालेगा सो अलग |जब हमने वहाँ पर से गुजरने वालों से जानकारी ली तो उन्होंने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि वो अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी को निरीक्षण करते हुए नहीं देखें हैं | उपरोक्त हालात भी उनकी बात सही होने की पुष्टि कर रहे है | अगर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वहाँ ईमानदारी से समय – समय पर निरीक्षण करता तो परिस्थितिया दूसरी होती | यह क्षेत्र के सुपरवाइजर एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ( बोड़ला ) नमन देशमुख के कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है |Post navigationमोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई के लिए आसान हुआ सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का ‘तेजस्विनी युवती सम्मेलन’ भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न ।