कवर्धा – पुनः नियुक्ति पाने की आस में लंबे समय से भटक रहा है नगर कवर्धा का युवक |

जी हाँ आज हम एक ऐसे युवक की पीड़ा बता रहे है जो छ. ग. राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह नगर कवर्धा में निवास करता है |

नगर के वार्ड क्रमांक 20 में निवास करने वाला युवक जिसका नाम पवन यादव है पूर्व में नगर स्थित लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के संभागीय कार्यालय में बतौर वाहन चालक का कार्य किया | वह इस विभाग में लगभग 15 – 20 वर्षों से कार्य करते रहा |

फिर ना जाने क्यूँ और कैसे कार्य करने से मना करते हुए उसे वापस भेजने का खेल चालू हुआ | वह जब भी अपनी ड्यूटी में उपस्थित होता था तो उसे कार्य करने से मना कर दिया जाता था |

अंत में वह मजबूर होकर अपनी तकलीफे आवेदन पत्रों के माध्यम से अपने अधिकारियों को बताना आरंभ किया | सिर्फ आवेदन पत्रों को देने के नाम से अभी तक वह कई कार्यालयों का चक्कर लगा चुका है |

यहाँ पर यह उल्लेख करना जरूरी है कि उसके साथ काम करने वाले सत्ताईस कर्मचारियों को आज भी कार्य करने की अनुमति मिली हुई है और वे सभी आज भी वहाँ कार्यरत हैं | युवक पवन यादव को ड्यूटी करने से मना करके उसे वापस भेजना और उसके साथ के सत्ताईस कर्मचारियों को लगातार कार्य में रखे रहना एक रहस्यमयी पहेली की तरह है जिसे आज तक पवन यादव समझ नहीं पाया है | अपनी पीड़ा के संबंध में वह उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से सीधी मुलाकात कर अवगत करा चुका है और लिखित आवेदन पत्र भी दे चुका है लेकिन अभी तक समस्या का कोई निवारण नहीं हुआ है

बहरहाल आज उक्त युवक बेरोजगारी के दंश को झेलते हुए आर्थिक संकटो का सामना कर रहा है साथ में उसका परिवार जिसमें , उसकी पत्नी एवं तीन बच्चें है , इस तकलीफ को सहने को मजबूर है |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed