जगदलपुर। तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद के महबूब नगर से छत्तीसगढ़ की सबसे खूंखार महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गिरफ्तार किया है। कल्पना उर्फ सुजाता पर 1 करोड़ का इनाम था। तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इस इनामी महिला नक्सली को पकड़ा है। सुजाता छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में काफी सक्रिय रही और 100 से ज्यादा जवानों के शहीद के लिए गुनाहगार रही।

सुजाता ने खुंखार नक्सली हिडमा को भी ट्रेनिंग दी है। साथ ही कई महिला नक्सली संगठन तैयार किए हैं। पुलिस ने बताया कि कल्पना उर्फ सुजाता पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में इनाम था। उससे पूछताछ में नक्सलियों से बड़ा इनपुट मिल सकता है। हालांकि बस्तर पुलिस ने सुजाता की गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक सुजाता को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो इलाज कराने के लिए हैदराबाद आयी हुई थी। दक्षिण बस्तर डिवीजनल प्रभारी सहित कई पदों पर रही सुजाता फिलहाल तेलंगाना में रह रही ​ थी। 12वीं तक पढ़ी सुजाता अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, ओडिया, तेलुगु के साथ-साथ गोंडी, हल्बी बोली भी जानती है। सुजाता नक्सली नेता कोटेश्वर राव उर्फ ​​किशनजी की पत्नी है। वो किशनजी के साथ बंगाल से बस्तर आई थी।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।