भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाए द्वारा टाउनशिप में कई जगहों पर अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए करीब 100 से अधिक अस्थाई दुकानोंको हटाया गया निर्माण में उपयोग में लाई गई बांस बल्ली जप्त की गई। भिलाईविद्यालय से मस्जिद रोड , रोड नंबर-03, सतनाम भवन के सामने, रोड केकिनारे अवैध रूप से 100 से अधिक अवैध दुकानें अवैध रूप से लगाया जा रहाहै। जिसके वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है। इन अवैध दुकानदारों के विरुद्धनागरिकों द्वारा कई बार शिकायत भी किया गया है। एनफोर्समेंट विभाग द्वारा पुलिस विभाग की सहायता से रोड क्लियरेंस तथा एक्सीडेंट रोकने के उद्देश्यसे इन अवैध दुकानदारों के अवैध कब्जे को आज हटाया गया । इन अवैधकब्जेधारियों के विरुद्ध संपदा न्यायालय द्वारा डिक्री भी पारित किया गयाहै। ्पूर्व में संपदा न्यायालय के आदेश पर इन अवैध दुकानों को हटाया भीगया था तथा उद्यानिकी विभाग, नगर सेवाए द्वारा जगह पर वृक्षारोपण कियागया था ।इन अवैध कब्जेधारियों और दुकानदारों द्वारा पुन: वहां दुकानसंचालन अवैध रूप से करना शुरू कर दिया । इन अवैध कब्जेधारियों के विरुद्धसंपदा न्यायालय के आदेशानुसार पूर्व में भूमि विभाग द्वारा एफआईआर दर्जकरने हेतु लिखित शिकायत की गई है। सभी खंभों, बॉस बल्लियों को जप्त कियागया।आज फ्लाई ओवर ब्रिज तथा अंडर ब्रिज तथा सेक्टर-01, स्टेट बैंक केसामने से भी अवैध दुकानों, बॉस बल्ली का शेड तथा ठेलो को हटाया गया ।बिनाहॉकर लाइसेंस के वहां अवैध रूप से दुकानों का संचालन किया जा रहा था ।साथ ही प्रवर्तन विभाग तथा भूमि विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण कर बीएसपीभूमि इस्पात नगर, रिसाली में बिना हृह्रष्ट के पार्षद और ठेकेदार द्वाराकिए जा रहे सामुदायिक भवन के निर्माण को रोका गया है तथा आगे कीकार्यवाही की जा रही है।Post navigationराज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर 2024 प्रारंभ आया त्योहार चलो बाजार: भिलाई चेंबर की टीम स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को किया जागरुक