दुर्ग|
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका/पंचायत) द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 हेतु मत पत्र मुद्रण कराने के लिए दर निर्धारण एवं निविदा सूचना प्रकाशन हेतु समिति गठित की गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अपर कलेक्टर दुर्ग समिति के अध्यक्ष होंगे तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दुर्ग, डिप्टी कलेक्टर (प्रभारी अधिकारी), वित्त/स्था., कार्यपालन अभियंता सड़क एवं भवन लो.नि.वि. दुर्ग और कार्यपालन अभियंता इलेक्ट्रिक एवं मशीनरी लो.नि.वि. दुर्ग सदस्य बनाये गये हैं।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।