दुर्ग |  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सी.सी. रोड एवं डोम शेड निर्माण के लिए 53 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

अहिवारा विधानसभा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन विकासखण्ड धमधा में क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा एवं विकासखण्ड दुर्ग में क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में विकासखण्ड धमधा के ग्राम पंचायत अछोटी एवं ग्राम पंचायत पिटौरा में सीसी रोड निर्माण हेतु 10-10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की गई है।

इसी प्रकार विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली में डोम शेड निर्माण हेतु 20 लाख रूपए, ग्राम पंचायत रवेलीडीह में शीतला मंदिर के पास डोम शेड हेतु 3 लाख एवं ग्राम पंचायत सिरसाखुर्द में सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed