कवर्धा :  नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय राजमाता विजय राजे सिंधिया महाविद्यालय में किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर, 400 मीटर, रस्सा-कस्सी, तावा फेंक, गोला फेंक और कबड्डी शामिल थे। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी  सौरभ निषाद ने कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए बताया कि यह आयोजन ब्लॉक स्तर पर संपन्न हुआ है, और इसके बाद जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें ब्लॉक स्तर के विजेता प्रतिभागी भाग लेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. के. तिग्गा ने सभी प्रतिभागियों को खेलकूद के महत्व को समझाया और उन्हें शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम में लवन सिंह कंवर, आगरदास बघेल,  यशोधरा मानिकपुरी,  मुकेश सेन,  अश्विन साहू,  जेवियर एक्का,  जितेंद्र जागडे,  राजकुमार जोशी,  परसोत्थम निर्मलकर,  दुर्गेश साहू और  सूरज निर्मलकर भी उपस्थित थे। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति उनका उत्साह बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।