मुंगेली, 26 मई 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खेकतरा में छापेमार कार्रवाई कर 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी गोविंद ध्रुव के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में आबकारी विभाग उप निरीक्षक जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ शामिल रहे। Post navigationरेत का अवैध उत्खनन करते 03 चेन माउंटेन मशीन, 07 हाइवा तथा 02 ट्रैक्टर जब्त निजी प्रतिष्ठानों के लिए प्लेसमेंट कैम्प, रोजगार मेला का आयोजन