बेमेतरा, 28 मई 2025 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग (BSCN25) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 29 मई 2025, दिन गुरुवार को प्रथम पाली में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जा रहा है। इस परीक्षा में जिले से कुल 1313 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु जिले में कुल 04 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं | शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा, लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय, बेमेतरा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा शामिल है |

परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा के दिन अपने प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल प्रति अनिवार्य रूप से साथ लाएं। व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि परीक्षा कक्ष में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व, अर्थात् प्रातः 9:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने एवं नकल जैसी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में गोपनीय सामग्री की सुरक्षित डिलीवरी एवं संग्रहण हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।