मुंगेली, 16 जून, 2025 । प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य से थाने जाता है, तो वह अक्सर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर या अन्य दस्तावेजों की भाषा को लेकर असमंजस में रहता है। अन्य भासाओ के शब्द आम लोगों के लिए अनजाने होते हैं, जिससे वे न तो अपनी बात ठीक से समझा पाते हैं और न ही पूरी प्रक्रिया को ठीक से समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस का उद्देश्य नागरिकों की सहायता और सुरक्षा है, तो उसकी भाषा भी ऐसी होनी चाहिए जो नागरिकों की समझ में आए और उनके विश्वास को बढ़ाए।उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि पुलिस की व्यवहारिक कार्यवाहियों में प्रयुक्त कठिन, पारंपरिक शब्दों को सरल और स्पष्ट हिंदी में बदला जाए। इसके लिए एक शब्द सूची भी तैयार की गई है, जिसमें पुराने कठिन शब्दों के स्थान पर उपयोग किए जाने योग्य सरल विकल्प सुझाए गए हैं।इस पत्र में यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि यह आदेश केवल औपचारिकता भर न रहे, बल्कि इसका वास्तविक कार्यान्वयन प्रदेश की प्रत्येक पुलिस चौकी, थाने और कार्यालय में दिखे।छत्तीसगढ़ पुलिस अब केवल कानून का पालन कराने वाली संस्था न होकर जनसंवाद का माध्यम भी बनेगी। भाषा के इस सरलीकरण से शिकायतकर्ता को अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने, सुनने और समझने में सुविधा होगी। एफआईआर जैसी प्रक्रिया, जो अब तक केवल अधिवक्ताओं या पुलिस कर्मियों की समझ में आती थी, वह अब आम नागरिक के लिए भी बोधगम्य हो सकेगी।1 अदम तामील-सूचित न होना2 इन्द्राज -टंकन3 खयानत-हड़पना4 गोश्वारा-नक्शा5 दीगर-दूसरा6 नकबजनी -सेंध7 माल मशरूका लूटी-चोरी गई सम्पत्ति8 मुचलका-व्यक्तिगत बंध पत्र9 रोजनामचा-सामान्य दैनिकी10 शिनाख्त-पहचान11 शहादत-साक्ष्य12 शुमार-गणना13 सजायाफ्ता- दण्ड प्राप्त14 सरगना -मुखिया15 सुराग -खोज16 साजिश -षडयंत्र17 अदालत दिवानी -सिविल न्यायालय19 फौजदारी अदालत- दांडिक न्यायालय20 इकरार नामा -प्रतिज्ञापन21 बनाम विक्रय -पत्रक22 इस्तिफा -त्याग-पत्र23 कत्ल-हत्या24 कयास -अनुमान25 खसरा क्षेत्र- पंजी26 खतौनी -पंजी27 गुजारिश -निवेदन28 जब्त -कब्जे में लेना29 जमानतदार -प्रतिभूति दाता30 जमानत -प्रतिभूति31 जरायम- अपराध32 जबरन -बलपूर्वक33 जरायम पेशा -अपराधजीवी34 जायदादे मशरूका -कुर्क हुई सम्पत्ति35 दाखिलखारिज- नामांतरण36 सूद -ब्याज37 हुजूर -मान/महोदय38 हुलिया -शारीरिक लक्षण39 हर्जाना क्षति-प्रतिपूर्ति40 हलफनामा-शपथ-पत्र41 दफा- धारा42 फरियादी -शिकायतकर्ता43 मुत्तजर्रर -चोट44 इत्तिलानामा- सूचना पत्र45 कलमबंद करना -न्यायालय के समक्ष कथन46 गैरहाजिरी -अनुपस्थिति47 चस्पा- चिपकाना48 चश्मदीद- प्रत्यक्षदर्शी49 जलसाजी- कूटरचना50 जिला बदर -निर्वासन51 जामतलाशी -वस्त्रों की तलाशी52 वारदात- घटना53 साकिन- पता54 जायतैनाती- नियुक्ति स्थान55 हाजा स्थान-परिसर56 मातहत -अधीनस्थ57 जेल हिरासत -कब्जे में लेना58 फौती -मृत्यु सूचना59 इस्तगासा- छावा60 मालफड -जुआ का माल मौके पर बरामद होना61 अर्दली -हलकारा62 किल्लत मुलाजमान- कर्मगण की कमी63 तामील कुनन्दा- सूचना करने वाला64 इमदाद -मदद65 नजूल -राज भूमि66 फरार -भागा हुआ67 फिसदी- प्रतिशत68 फेहरिस्त -सूची69 फौत- मृत्यु70 बयान- कथन71 बेदखली-निष्कासन72 मातहत- अधीन73 मार्फत- द्वारा74 मियाद -अवधी75 रकबा-क्षेत्रफल76 कास्तकार- कृषक77 नाजिर -व्यवस्थापक78 अमीन राजस्व -कनिष्ठ अधिकारी79 राजीनामा -समझौता पत्र80 वारदात -घटना81 संगीन -गंम्भीर82 विरासत -उत्तराधिकार83 वसियत- हस्तांन्तरण लेख84 वसूली -उगाही85 शिनाख्त- पहचान86 सबूत साक्ष्य-प्रमाण87 दस्तावेज- अभिलेख88 कयास -अनुमान89 सजा -दण्ड90 सनद -प्रमाण पत्र91 सुलहनामा-समझौता पत्र92 अदम चौक- पुलिस असंज्ञेय हस्ताक्षेप, अगोग्य अपराध की सूचना93 कैदखाना- बंदीगृह94 तफतीश/तहकीकात -अनुसंधान/जाँच/विवेचना95 आमद/रवाना/रवानगी-आगमन, प्रस्थान96 कायमी-पंजीयन97 तेहरीर- लिखित या लेखीय विवरण98 इरादतन- साशय99 खारिज/खारिजी/रद्द निरस्त/निरस्तीकरण100 खून आलुदा रक्त-रंजित/रक्त से सना हुआ101 गवाह/गवाहन- साक्षी/साक्षीगण102 गिरफ्तार/हिरासत -अभिरक्षा103 तहत् -अंतर्गत104 जख्त, जख्मी, मजरूब -चोट/घाव घायल/आहत105 दस्तयाब -खोज लेना/बरामत106 मौका ए वारदात-घटना स्थल107 परवाना- परिपत्र/अधिपत्र108 फैसला- निर्णय109 हमराह -साथ में Post navigationएडीईओ परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, 71% परीक्षार्थी हुए उपस्थित ग्राम गधहाभाटा का नाम बदलकर सोनपुर किए जाने पर ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात, जताया आभार