मुंगेली, 17 जून 2025 । जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम घुठेली निवासी आशीष पात्रे को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया। कलेक्टर के हाथों आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर आशीष के चेहरे पर खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। आशीष ने बताया कि उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं पा रहा था। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड अपडेट कराया और फिर आयुष्मान कार्ड बनवाया। अब शासन की जनहितैषी आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें 05 लाख रूपए तक निःशुल्क ईलाज की सुविधा मिलेगी। आशीष ने इसके लिए शासन-प्रशासन सहित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद दिया है।आयुष्मान कार्ड जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के रूप में भी जाना जाता है। यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह पात्र व्यक्तियों और परिवारों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करता है। इस कार्ड के जरिये पूरे भारत के सूचीबद्ध अस्पतालों में खर्च के लिए बीपीएल परिवार द्वारा प्रतिवर्ष 05 लाख रूपए और एपीएल परिवार द्वारा 50 हजार रूपए तक का निःशुल्क ईलाज का लाभ उठाया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और राशनकार्ड में नाम होना आवश्यक है। वहीं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 05 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड होना आवश्यक है। Post navigationजनदर्शन: कलेक्टर ने दी हायर सेकेण्डरी स्कूल में अतिरिक्त भवन निर्माण और पेयजल हेतु बोरवेल की स्वीकृति जिले में जल बचाने ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत जल संगोष्ठियों का आयोजन