बेमेतरा, 17 जून 2025/– आगामी 21 जून को ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष का थीम “योगा संगम” एवं “हरित योग” है, जिसके अंतर्गत योग को पर्यावरण से जोड़ते हुए जनसामान्य के जीवन में लाने का प्रयास किया जा रहा है। योग दिवस के जिला स्तरीय मुख्य आयोजन का स्थल कंतेली स्टेडियम, बेमेतरा निर्धारित किया गया है।15 जून से 21 जून तक जिलेभर में योग सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय व पंचायत स्तर पर योग सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों को http://yoga.ayush.gov.in पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है।कलेक्टर रणबीर शर्मा ने योगा दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बताया कि योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले थ्री जनरेशन (तीन पीढ़ी) या सपरिवार योग करने वाले परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।कलेक्टर शर्मा ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का माध्यम है। नियमित योग से जीवन में संतुलन, अनुशासन और ऊर्जा बनी रहती है।उन्होंने सभी जनपद पंचायत, नगर पालिकाओं एवं ग्राम पंचायतों को योग प्रतिभागियों का पंजीयन सुनिश्चित करने तथा योग सत्रों की फोटो योग पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।योग दिवस का यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि परिवारों को एक साथ मिलकर स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करेगा। Post navigationअभियान चलाकर स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास बनाएं – कलेक्टर सिकल सेल के संबंध में जागरूक करने के साथ ही किया जाएगा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय प्रबंधन