बेमेतरा, 17 जून 2025 विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस प्रति वर्ष 19 जून को मनाया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 18 जून 2025 को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। सीएमएचओ, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त आयुष्मान मंदिरों में 18 जून 2025 को होने वाला आरोग्य मेला को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस थीम आधारित → आयोजन किया जाएगा। सिकल सेल एक आनुवंशिक विकार है। विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस का उद्देश्य सिकल सेल रोग के बारे में लोगों की जानकारी एवं समझ बढ़ाना तथा रोगियों और उनके परिवार तथा उनकी देखभाल करने वालों द्वारा अनुभव की जाने वाली चुनौतियों के बारे में भी लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था, जो सिकल सेल रोग को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में मान्यता देता है।

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस का महत्व

यह दिवस सिकल सेल रोग के बारे में लोगों की जानकारी और समझ बढ़ाने के लिए है। इसके साथ ही रोग से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के समर्थन को बढ़ावा देना, सिकल सेल रोग के इलाज और रोकथाम के लिए शोध को प्रोत्साहित करना और रोग से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल में सुधार करने के लिए प्रयास करता है।

इस दिवस में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सिकल सेल के संबंध में जागरूक करने के साथ ही सिकल सेल मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय प्रबंधन किया जाएगा। इसके साथ ही सिकल सेल स्क्रीनिंग तथा स्क्रीनिंग किये गये व्यक्तियों को सिकल सेल जेनेटिक कार्ड प्रदाय करना और सिकल सेल से संबंधित भेदभाव को कम किये जाने हेतु व्यापक जागरूकता, समुदाय आधारित कार्यकम आदि किया जाएगा।

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed