मुंगेली, 19 जून 2025 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप किसानों को समय पर और सुगम तरीके से कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सहकारी समितियों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में एसडीएम पार्वती पटेल ने मुंगेली विकासखंड अंतर्गत चकरभाठा एवं टेढ़ाधौरा सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद-बीज के भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा किसानों को होने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी ली गई।

एसडीएम पटेल ने समिति प्रबंधक एवं प्रभारी को खाद वितरण कार्य में पारदर्शिता और सुगमता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को समय पर और बिना किसी परेशानी के आवश्यक खाद एवं बीज प्राप्त हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी जरूरतों और सुझावों को भी जाना। किसानों ने समिति की व्यवस्था पर संतोष जताया। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।