इंदौरी – सामुदायिक शौचालय निवास स्थान बना हुआ है | जी हाँ हम बात कर रहे हैं नगर पंचायत इंदौरी में निर्मित सामुदायिक शौचालय के बारे में |

सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि नगर पंचायत इंदौरी जिला मुख्यालय कबीरधाम से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह नगर कवर्धा – रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसा हुआ है |

मामला कुछ इस तरह से है | नगर पंचायत इंदौरी नगर पंचायत बनने से पूर्व एक ग्राम पंचायत था | सन् 2021 में यहाँ सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया | इस निर्माण कार्य के लिए कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत था | यह निर्माण स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया गया | तत्कालीन सरकार द्वारा इसे नगर पंचायत बना दिया गया |

जैसे ही ग्राम पंचायत इंदौरी को नगर पंचायत घोषित किया गया उसी समय ग्राम कुंडा से एक स्वीपर परिवार वहाँ से इंदौरी आकर ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय में परिवार सहित निवास करने लगा |

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस सामुदायिक शौचालय में स्वीपर परिवार के निवास करने से इसका वास्तविक उपयोगिता खतम हो गया | निर्माण होने से लेकर आजतक नगर के स्थानीय नागरिकों एवं आम नागरिकों द्वारा इसका उपयोग नही किया गया है | नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी का इस बात से अंजान होना समझ से परे है | यह नगर के नागरिकों में एक हास्यास्पद विषय बना हुआ है |

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।