कवर्धा – कवर्धा पुलिस फर्जी मेल करने वाले पर आजतक कोई कारर्वाई नही कर पाई | कवर्धा पुलिस की नाकामी को उजागर कर रहा है यह घटना |

चलिए हम आपको इस मामले को विस्तार से बताते हैं | दिनांक 16 अप्रैल 2025 को जिला कबीरधाम के कलेक्टर कार्यालय को किसी व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी की सूचना ई मेल माध्यम से भेजी गई थी |

उक्त संबंध में थाना कवर्धा द्वारा की गई कारर्वाई की जानकारी आवेदक शैलेंद्र गुप्ता द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत एक आवेदन पत्र लगाकर मांगी गई थी |

कवर्धा थाना के जन सूचना अधिकारी द्वारा पत्र क्रमांक 48/2025 दिनांक 29/07/2025 आवेदक को दिया गया जिसके अनुसार ई मेल फर्जी है और कोई कारर्वाई नही किया गया है |

अब आम नागरिकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिला कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से पूरा जिला डरा हुआ था साथ ही कलेक्टर परिसर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी डरे हुए थे | बम नही पाया गया ये अलग विषय हो सकता है परंतु इस फर्जी ई मेल धमकी से जिला के साथ ही पूरा राज्य सहम गया था क्योंकि मामला जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक मुखिया के कार्यालय से जुड़ा था |

ऐसे में थाना कवर्धा को फर्जी ई मेल करने वाले व्यक्ति का पता करके नियमानुसार उचित कानूनी कारर्वाई करना था लेकिन ऐसा आजतक नही किया गया है |

ज्यादातर छोटे मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी करके और बड़े शान से समाचार हेतु फोटो खिचवाने वाली यह पुलिस इस मामले में कमजोर एवं असक्षम साबित हुई है |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।