बेमेतरा 07 अगस्त 2025 । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 07 अगस्त 2025 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 331 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थानखम्हरिया में 477.3 मि.मी. तथा न्यूनतम 247.5 मि.मी. वर्षा भिंभौरी तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 261.8 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 348 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 316.9 मि.मी., देवकर तहसील में 306 मि.मी, वर्षा दाढ़ी तहसील मे 403.1 मि.मी., वर्षा नवागढ़ तहसील में 255 मि.मी. एवं साजा तहसील में 363.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। Post navigation”बिहान” योजना के तहत महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर के माध्यम से लखपति बनने की राह जिले मे 14 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर