दुर्ग| सीएम विष्णुदेव साय को लेकर दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। अचानक गाय के सामने आ जाने सीएम साय की गाड़ी की बड़ी घटना होते-होते टल गई। बताया जा रहा है कि गाय को बचाने के चक्कर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं।

वहीं इस दौरान सीएम साय की गाड़ी बाल-बाल बच गई है। हालांकि सीएम साय के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला अस्पताल दुर्ग के सामने यह घटना हुई है। बता दें कि आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

सीएम नें दुर्ग में 22 करोड़ 97 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन किया है। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed