कवर्धा, 29 अगस्त 2025। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा आज स्वामी करपात्री मैदान, कवर्धा में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन बालक-बालिका वर्ग के लिए पृथक-पृथक किया गया, जिसमें वृहद् संख्या में प्रतिभागी बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य देश के सभी जिलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। यह अभियान वर्ष 2020 में प्रारंभ किया गया था और इस वर्ष यह अपने पांच वर्ष पूर्ण कर रहा है, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम बालिका वर्ग के लिए 1200 मीटर एवं बालक वर्ग के लिए 2500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। बालिका वर्ग 1200 मी.दौड़ में कु. निशी मेरावी ने प्रथम स्थान, कु.मनीषा धुर्वे ने द्वितीय स्थान, कु.रत्ना आनत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक वर्ग 2500 मीटर दौड़ में योगजीत पटेल ने प्रथम स्थान, पंकज जायसवाल ने द्वितीय स्थान, तथा देवेन्द्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतीक चिन्ह, मेडल्स देते हुए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हाकी खिलाडियों को खेल एवं युवा कल्याण द्द्वारा टी-शर्ट वितरण किया गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर आर.बी.देवागंन, उपसंचालक समाज कल्याण अभिलाषा पण्डा एवं एम के गुप्ता, सहायक संचालक शिक्षा विभाग, जिला कबीरधाम उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत एवं समस्त अधिकारियों द्वारा बच्चों को नशामुक्ति का संदेश देते हुए नशे से दुर रहने एवं अपने सगे-संबंधियों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए नशामुक्ति करने के लिए जागरूक किया गया।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed