जांजगीर-चांपा , 29 सितम्बर 2025 । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर उपस्थित थे।जनदर्शन में आज ग्राम सरहर के उमशंकर चौहान द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम लोहर्सी निवासी अशोक कुमार द्वारा त्रुटि सुधार कराने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत बिरगहनी निवासी लकेश्वर महंत द्वारा राशनकार्ड बनवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार निवासी संजय सोनी द्वारा प्रोत्साहन राशि दिलाने, तहसील बम्हनीडीह निवासी ग्राम पिसौद के भागवत प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोन दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। Post navigationबाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान: कलेक्टर ने बाल विवाह रोकथाम रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पीएम सूर्यघर योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन