कवर्धा , पोड़ी में विद्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर संचालित शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्कूल के समीप शराब दुकान संचालित होने से विद्यार्थियों के भविष्य एवं आसपास के सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपने एवं मांग रखने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक गजाधर वर्मा ने कहा कि विधार्थी परिषद शैक्षणिक संस्थानों में काम करने वाला छात्र संगठन जब भी हम वहां के स्कूल जाते तो बहनों का केवल एक ही सवाल रहता भैया शराब दुकान को हटवाया जाए वहां पहुंचकर हमें शर्मिंदगी महसूस होती है स्कूल आने का मन नहीं लगता ऐसे में हम क्या करें । ऐसी स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की आवाज बनकर सुरक्षा एवं शिक्षा के वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करते हुए ,परिषद लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा । इस अवसर पर छात्र नेता ईश्वर वर्मा ने कहा —“विद्यालय शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है। ऐसे स्थान के पास शराब दुकान का संचालन समाज और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रशासन को तत्काल शराब दुकान हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा आंदोलन और उग्र किया जाएगा।”आंदोलन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, परिषद कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। परिषद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी दिनों में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।Post navigationजनदर्शन में पहुंचे मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल 74 आवेदक कर्मचारी सोता हुआ मिला कार्यालयीन समय में | कर्मचारी का नाम बताया गया हेमनारायण सिंह